अजब-गजब: हाथ और माथे से नारियल फोड़ रहे शख्स का वीडियो वायरल, लोग हुए हक्के-बक्के!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई लोग अपने अनोखे टैलेंट की वजह से काफी शौहरत हासिल करते हैं। इतना ही नही कई लोग अपने अजीबोगरीब कारनामों से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना लेते हैं। लोग अपने टैलेंट को दुनिया तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, जिसमें वह दिल दहला देने वाले कई स्टंट को परफार्म करते हुए नजर आते हैं।
आपने हॉलीवुड में साइंस पर आधारित फिल्म देखा होगा, इन्हीं में से एक फिल्म है 'हल्क'। इसमें दिखाया गया है कि हीरो इतने ज्यादा पॉवरफुल हो जाता है कि वह अपने आसपास मौजूद बड़ी से बड़ी चीजों को चुटकियों में तोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपने सच में किसी इंसान को अपने शरीर से चीजों को फोड़ते हुए देखा है। आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताएंगे। जिसमें एक शख्स नारियल जैसी मजबूत चीज को अपने हाथों से फोड़ता नजर आ रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया पर शख्स के इस हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि शख्स ने बिना किसी फ्लैट सर्फेस का इस्तेमाल किए बगैर अपने हाथों में ही नारियल पानी को फोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में....
कच्चे नारियल को फोड़ता चला गया शख्स
वायरल वीडियो की शुरूआत में शख्स को अपने हाथों से नारियल पानी तोड़ते हुए देखा जा सकता है। फिर बाद में शख्स नारियल के अंदर का पानी पी जाता है। इसके बाद शख्स एक बार फिर से नारियल पानी पर हमला करता है, जिसमें नारियल के दो टुकड़े हो जाते हैं। वीडियो में आगे शख्स डाभ (कच्चा नारियल) उठाता है। फिर इस डाभ को अपने माथे से तोड़ने लगता है। जिसके बाद शख्स कच्चे नारियल से भी पानी निकाल कर पी जाता है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि जिस नारियल पानी को चाकू की मदद से कांटा जाता है। उसे ये शख्स चंद मिनटों के अंदर अपने माथे से फोड़ रहा है।
वायरल वीडियो पर लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले कारनामे को देखने के बाद लोग वीडियो में कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। बता दें, वीडियो पर अबतक लाखों व्यूज आ चुके हैं। वायरल वीडियो में लोगों की काफी मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोग शख्स के स्टंट को काफी खतरनाक बता रह हैं, तो कई लोग उसके कारनामें को मजेदार बता रहे हैं। वीडियो में कमेंट करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि स्टंट करने के बाद वीडियो में दिख रहा शख्स कमरे में जाकर रो रहा होगा। एक यूजर ने कमेंट किया अगर इस कारनामें को करने में शख्स के सर की नस फट जाती, तो उसके लेने के देने पड़ जाते। इसके अलावा, इस वीडियो पर कई तरह के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
Created On :   7 Sept 2023 11:32 PM IST